फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 border rural roads closed due to torrential rains

Pithoragarh News: मूसलाधार बारिश से सीमांत की 10 ग्रामीण सड़कें बंद

Sun, 25 Jun 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
10 border rural roads closed due to torrential rains
थल-मुनस्यारी सड़क में रातापानी के समीप आया मलबा। संवाद
पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश से मलबा आने के कारण 10 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों पर यातायात ठप होने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। इसके चलते काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

मानसून शुरू होने के साथ ही पहाड़ों पर दुश्वारियां भी शुरू हो गई हैं। शनिवार की रात मुनस्यारी और धारचूला में सबसे अधिक बारिश हुई। मुनस्यारी में 39.2 मिमी और धारचूला में 29 मिमी बारिश से सड़कों पर मलबा और बोल्डर आ गए। मुनस्यारी में पहले से ही जर्जर हाल और गड्ढों से पटी मसूरीकांठा-होकरा सड़क मलबा आने से बंद हो गई है। यहां के लोग पैदल ही आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दारमा, तोमिक और कोटापंद्रपाला क्षेत्र के लोग भी सड़क बंद होने से परेशान हैं। यातायात बाधित होने से धारचूला के जम्कू, खुम्ती, बजानी के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डीडीहाट में हुनेरा, खेतारकन्याल और पमस्यारी की सड़कें बंद होने से रविवार की सुबह विभिन्न कार्य के लिए डीडीहाट बाजार आ रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह है कि दो दिन से बंद कनालीछीना-गोवत्सा-ख्वांकोट सड़क खोल दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बंद सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की ओर से मशीनें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सड़कें हैं बंद

छिरकिला-जम्कू, मदकोट-तोमिक, मसूरीकांठा-होकरा, मदकोट-दारमा, कालिका-खुम्ती, कालिका-बजानी, बांसबगड़-कोटापंद्रपाला, आदिचौरा-हुनेरा, देवीसूना-खेतारकन्याल और डीडीहाट-पमस्यारी।
पिथौरागढ़ में कहां कितनी हुई बारिश

पिथौरागढ़ - 3 मिमी
गंगोलीहाट - 2 मिमी
बेड़ीनाग - 0
डीडीहाट - 0
मुनस्यारी - 39.2 मिमी
धारचूला - 29 मिमी
बेटुलीधार और रातापानी में बंद रही सड़क
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तेज बारिश से मलबा आने के कारण रविवार की सुबह बेटुलीधार और रातापानी में मलबा आ गया। इसके चलते सुबह के समय वाहनों का संचालन प्रभावित रहा। जेसीबी से मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। उधर मल्ला जोहार को जाने वाला पैदल मार्ग बोगडियार में बंद होने की सूचना है। संवाद

तीन जगह बंद रही मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क
बंगापानी (पिथौरागढ़)। शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क सेरा, सेराघाट और फगुआ में मलबा आने से बंद रही। इसके चलते हल्द्वानी, पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी आदि स्थानों को जाने वाले वाहन फंसे रहे। इस दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने मलबे में पत्थर लगाकर वाहन निकालने का प्रयास किया लेकिन अधिक मलबा होने से प्रयास सफल नहीं हो सका। दिन में लगभग 12 बजे बीआरओ ने मलबा हटाया जिसके बाद वाहनों का संचालन शुरू हुआ। बंगापानी बाजार में कलवर्ट बंद होने से बारिश का पानी दुकानों और घरों में घुस गया। स्थानीय लोगों ने बीआरओ से बंद पड़े कलवर्ट शीघ्र खोलने की मांग की है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed