{"_id":"0966a36ed4d57ceaafb87fb33f170d38","slug":"-hindi-news-277","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज को मिले छह अतिथि प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज को मिले छह अतिथि प्रवक्ता
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक नारायण राम आर्य ने गणाईगंगोली डिग्री कालेज में अभिभावकों और प्राध्यापकों की बैठक लेकर शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। लोगों ने कॉलेज को छह अतिथि प्रवक्ता मिलने पर विधायक और सरकार का आभार जताया। कॉलेज में पहले से दो ही प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों ने विधायक से कॉलेज में प्राचार्य की नियुक्ति और कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाने की मांग की। विधायक ने मौके से ही उच्च शिक्षा निदेशक को फोन कर शीघ्र प्राचार्य की नियुक्ति करने के लिए कहा। परीक्षा केंद्र के मामले में फोन पर कुलपति डा. एचएस धामी से बात की। कुलपति ने मानक पूरे होने पर गणाईगंगोली डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने का आश्वासन दिया। कॉलेज में 115 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बैठक में प्रवक्ता आशीष अंशु, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अशोक बोरा, श्याम सिंह पथनी, ललित उपाध्याय, देवेंद्र मेहता, चंदन वाणी, बबलू बोरा, भुवन बोरा, प्रधान आनंद सिंह बोरा, मोहन चंद्र पंत, प्रकाश राम, कैलाश कोठारी आदि थे।
विज्ञापन