फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   pithoragarh forest caught fire

दो दिन से आग में धधक रहे पिथौरागढ़ के जंगल

Mon, 04 Apr 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़) Updated Mon, 04 Apr 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
pithoragarh forest caught fire
जंगल में धधकी आग - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जिले में वन पंचायत धामी फल्यांटी के जंगल में रविवार दोपहर से लगी आग को बुझाने के लिए सोमवार को भी वन विभाग ने कोई प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन


आग लगने से बांज, फल्यांट, चीड़, तेजपात समेत तमाम कीमती वृक्षों को नुकसान पहुंचा है। धामीफल्यांटी गांव में थाना समेत तमाम विभागों के कार्यालय हैं लेकिन किसी भी महकमे को आग लगी हुई नहीं दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


धामीफल्यांटी गांव के ठीक पीछे की ओर 80 डिग्री का पहाड़ है। एक किमी ऊंचाई के इस पहाड़ी में सघन वन था, जो नष्ट हो रहा है।

जंगल से उठ रहे धुएं से लगता है कि आने वाले बरसात के दिनों में इस पहाड़ी पर पेड़ों के स्थान पर भूस्खलन होता दिखाई देगा, लोग पानी के लिए तरसेंगे। अग्नि की भेंट चढ़े इस जंगल को बचाने के लिए दो दिन बाद भी न तो वन पंचायत की नींद खुली न ही वन विभाग जाग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर महिलाएं बचा रही जंगल
धामी फल्यांटी के मामले में वन विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। वन पंचायतों और ग्रामीणों का सहयोग भी आग बुझाने में नगण्य दिख रहा है। ऐसे में महिला वन पंचायत भैंसखाल और रसियागबड मिसाल बना हुए हैं।

रसियाबगढ़ महिला वन पंचायत की सरपंच तुलसी देवी, भैंसखाल की सरपंच द्रौपती देवी के नेतृत्व में महिलाएं आसपास के इलाके में लगने वाली आग को तीन बार बुझा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed