फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth working in rail project fell in Ganga

Pauri News: गंगा में गिरा रेल परियोजना में कार्य करने वाला युवक

Sat, 26 Aug 2023 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth working in rail project fell in Ganga

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पंतगांव के समीप ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में कार्यरत युवक पहाड़ी से फिसलकर गंगा नदी में गिर गया। एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी है।




शुक्रवार रात रेलवे परियोजना की निर्माण एजेंसी नवयुगा में क्वालिटी हेल्पर सूरज सिंह (23) पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गंगोली हाट, पिथौरागढ़ पहाड़ी से फिसलकर गंगा में गिर गया। प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीपाल सिंह ने बताया कि सूरज पिछले दो वर्ष से कंपनी में काम कर रहा था। शुक्रवार को उसकी रात 8 बजे से ड्यूटी थी लेकिन जब वह ड्यूटी पर नही पहुंचा तो उसके साथियों से पूछताछ की गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसकी जानकारी नहीं मिली तो प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा थाना देवप्रयाग में सूरज की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी व एसआई टिकम सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी खंगाले तो सूरज रात 10:18 बजे पहाड़ी की ओर लघुशंका के लिए जाते समय अचानक फिसलकर गंगा नदी में गिरते दिखाई दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह व्यासी से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर युवक की गंगा में तलाश शुरू करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed