फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Work stalled due to boycott of municipal employees

पालिका कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कामकाज ठप

Tue, 22 Feb 2022 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
Work stalled due to boycott of municipal employees
श्रीनगर नगर पालिका परिषद में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते कर्मचारी - फोटो : SHRINAGAR
वेतन भुगतान की मांग के लिए अब पालिका के नियमित, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी, वाहन चालक, विद्युत कर्मी व पर्यावरण मित्रों के कार्यबहिष्कार पर जाने से सारे कार्य ठप हो चुके हैं। विभिन्न स्थानों पर फैले कूड़े के ढेरों से बदबू से लोग खासे परेशान हैं। पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि जब तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

गत सात दिनों से कूड़ा उठाने वाले वाहनों के संचालन के लिए तेल न मिलने पर वाहन पालिका परिसर में खड़े हैं। शहर से गुजर रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के विभिन्न स्थानों और सार्वजनिक स्थानों के समीप रखे कूड़ेदान भर चुके हैं। अब इन कूड़ेदानों की बदबू से लोगों का सड़क पर चलना और आसपास के लोगों का घर में रहना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार से पर्यावरण मित्रों के कार्यबहिष्कार से गली और मोहल्लों की सफाई व्यवस्था भी चरमराने लगी है, जबकि पालिका कर्मियों की हड़ताल से लोगों के जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ ही अन्य कार्य भी ठप पड़ चुके हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि चौरास और विभिन्न विद्यालयों को जोड़ने वाले मार्ग के कंसवर्दनी तिराह पर भारी कूड़ा और कीचड़ जमा होने से स्कूली बच्चों और राहगीर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं, जबकि आसपास की घनी आबादी के लोगों का बदबू से बुरे हाल हैं। वहीं पालिका परिसर में कार्यबहिष्कार को राष्ट्रीय वाल्मीकि कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जयपाल टांक ने समर्थन दिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजेश पारछा, संजीव कुमार, दाताराम, श्याम लाल, राजेश कुमार, कलवा, मान सिंह, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुरेश बिष्ट, दिनेश मिश्रा, रंजीत सिंह, हिम्मत सिंह भरत बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक प्रकोष्ठ और व्यापार सभा ने चलाया स्वच्छता अभियान
श्रीनगर। नगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर सैनिक प्रकोष्ठ और व्यापार सभा ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। मंगलवार को दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने टीजीएमओयू और टैक्सी स्टैंड के समीप फैले कूड़े को एकत्रित कर बोरों में भरकर डंपिंग जोन पहुंचाया। इस मौके पर स्वच्छता अभियान में जुटे लोगों ने अपील कि जब तक पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की जाती है। तब सभी लोग घर और दुकानों के कूड़े को इधर-उधर न डाले। बल्कि बोरों में भर कर रखे। उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों से भी नगर की स्वच्छता में योगदान करने की अपील की है। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, देवेंद्र भट्ट, सुमन जोशी, जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, दिनेश पंवार, जयदीप रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण व दिनेश पटवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed