फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Work done without promotion

पदोन्नति नहीं होने नाराज कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार

Wed, 29 Jul 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Work done without promotion
पौड़ी। एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन शाखा गढ़वाल मंडल ने वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायकों के पदों पर पदोन्नति नहीं होने के विरोध में बुधवार को कार्यबहिष्कार किया। कर्मचारी बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मंडलीय सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि वरिष्ठ से प्रधान सहायक के 360 पदों पर प्रमोशन रुके हुए हैं। कई बार सरकार से इस बाबत अनुरोध भी किया जा चुका है, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय दबाव में संगठन सदस्यों को ब्लॉक व जिलों से बाहर पोस्टिंग देने के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदोन्नति सूची जारी नहीं होने पर 31 जुलाई को ऑनलाइन बैठक कर उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यबहिष्कार करने वालों में अभिजीत त्रिपाठी, जमीर अहमद, भरत सिंह लिंगवाल, गणेश गोदियाल, धीरेंद्र नेगी, अनिल, अजीत बिष्ट, नवल व मनीष उनियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed