फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Work boycott of civic employees continues

निकाय कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार जारी

Wed, 23 Feb 2022 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of civic employees continues
श्रीनगर नगर पालिका परिषद में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते कर्मचारी - फोटो : SHRINAGAR
वेतन भुगतान की मांग के लिए नगर पालिका के सभी कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा, जिससे नगर में कूड़ा निस्तारण, स्वच्छता, पथ प्रकाश और आवश्यक कार्य ठप हो चुके हैं। बारिश के बाद शहर के करीब 32 स्थानों पर आठ दिनों से जमा कूड़े के ढेरों से बदबू फैलने से आसपास के आवासीय भवनों और राहगीरों सहित स्कूली बच्चों का आनाजान मुश्किल हो चुका है, लेकिन पालिका और प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

करीब आठ दिन पूर्व कूड़ा वाहनों के संचालन के लिए डीजल पेट्रोल नहीं मिलने से पालिका की ओर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों को पालिका परिसर में खड़ा कर दिया गया था, जिससे शहर से गुजर रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा से स्वीतपुल सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों में रखे कूड़ेदानों में कूड़े के ढेर जमा हो गए। इस दौरान आउट सोर्स से तैनात पर्यावरण मित्र ही घरों से कूड़ा उठाते रहे, लेकिन अब वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार से सभी कर्मचारियों की ओर से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बारिश से अब इन कूड़ेदानों से भयंकर सड़न फैलने लगी है, जिससे यहां से गुजर रहे लोगों और स्कूली बच्चों का आना जाना मुश्किल हो चुका है। जबकि सड़कों में फैले कूड़े पर चलने से कई लोग चोटिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यबहिष्कार के दौरान पालिका परिसर में धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि जब तक उनको वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तब तक वह कार्य पर नहीं लौटेंगे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार पारछा, सुरेश कुमार, मनोज सिरसवाल, मुकेश सूर्यान, गोविंद सिंह, रणजीत सिंह, संजीव कुमार, संजय राणा, हिम्मत सिंह, दाताराम, श्याम लाल, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र लाल, रविंद्र सिंह, सरोजनी देवी, विमला, दीपक, कौशल्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed