फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women stage protest, burn effigy of excise officer

Pauri News: महिलाओं ने किया प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

Tue, 17 Mar 2026 08:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 17 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Women stage protest, burn effigy of excise officer
गंगाजल से भरे डब्बे शराब की दुकान के सामने रखे
विज्ञापन


देवप्रयाग। शराब ठेके के विरोध में चल रहे आंदोलन के तीसरे दिन महिलाओं ने हाथों में गंगाजल लेकर सरकार और प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद आबकारी अधिकारी केपी सिंह का पुतला दहन किया। महिलाओं ने तीर्थनगरी में गंगा जल बहेगा या शराब का ठेका रहेगा के नारे लगा कर सरकार से सवाल किए और गंगाजल से भरे डब्बे शराब की दुकान के सामने रखे।


आंदोलन का नेतृत्व कर रही जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत ने कहा कि देवप्रयाग जैसे पवित्र स्थल पर शराब का ठेका बर्दाश्त नहीं है। सभासद राहुल कोटियाल ने कहा कि जिस प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु शीश नवाकर भीतर जाते हैं वहां शराब की दुकान खोलना पहाड़ की संस्कृति पर प्रहार है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवाण ने कहा कि पूरा क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर रेफरल सेंटर बना हुआ है और सरकार शराब सेंटर खोल रही है। आंदोलनकारी सीताराम रणाकोटी ने कहा कि यह लड़ाई अब केवल महिलाओं की नहीं हर व्यक्ति की है। इस मौके पर महिलाओं की ओर से लाए गए गंगाजल के कैन शराब के ठेके के सामने रखे गए। और लोगों से पूछा गया यहां शराब की बोतल चाहिए या गंगाजल। वही मौके पर भारी पुलिस बल और आबकारी विभाग के अधिकारी तैनात रहे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान नेत्र सिंह, महिपाल बुटोला, प्रमोद भट्ट, रघुवीर सिंह रावत, पपी चन्द्र,सुनीता देवी, सुमन देवी, बिनीता देवी, आरती, देवी, आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed