फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Women should be given equal rights in property'

Pauri News: ‘संपत्ति में महिलाओं को समान अधिकारी दिया जाए’

Fri, 16 Dec 2022 08:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
'Women should be given equal rights in property'
व्यक्तिगत नागरिक मामलों का नियंत्रित करने वाले कानून और राज्य में समान नागरिकता संहिता के लिए प्रस्तावित प्रारूप पर गोष्ठी हुई जिसमें विभिन्न वर्गों ने लिव इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार पर विचार रखे। साथ ही महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार देने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल में हुई गोष्ठी में समिति के सदस्य व उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि संहिता व कानून का प्रारूप जानने के लिए समिति राज्य के दूरस्थ स्थानों में गई। अधिवक्ता भूपेंद्र पुंडीर ने कहा कि समान नागरिक संहिता बनाने के बजाय निजी कानूनों की संहिता बननी चाहिए। डॉ. सुधीर जोशी ने संहिता बनने के बाद सभी धर्मों में महिलाओं के साथ समान न्याय होगा।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के इमाम मौलान ताजिम ने समान नागरिक संहिता की खिलाफत करते हुए लिव इन रिलेशनशिप पर रोक लगाने का सुझाव दिया। प्रमोद बमराड़ा ने आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को देखते हुए शादी की उम्र सीमा में ढील दी जानी चाहिए। शिवानी पांडेय ने कहा कि गोवा में संहिता बनी है लेकिन इसके बनने से महिलाओं के स्तर में सुधार नहीं हुआ है। समिति की सदस्य व दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि गोष्ठी में रखे गए सुझावों पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के सदस्य मनु गौर, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed