{"_id":"60cca2da8ebc3e2a014aa7bd","slug":"woman-jumps-in-alaknanda-river-in-srinagar-shrinagar-news-drn381920189","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके से 23 दिन पहले ससुराल दपोली कैलाण (अंजनीसैंण टिहरी) आई एक महिला ने बृहस्पतिवार शाम अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। मौके से महिला का पर्स बरामद हुआ है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश कर रही है।
बृहस्पतिवार शाम को पंचपीपल (उफल्डा) में कुटिया में रहने वाले साधु ने एक महिला को अलकनंदा मेें छलांग मारते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घाट पर पर्स मिला। पर्स में आरती (31) पत्नी गुडेंद्र निवासी दपोली कैलाण (अंजनीसैंण), तहसील जाखणीधार टिहरी का वोटर आई कार्ड मिला। एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि आईकार्ड पर अंकित पते पर संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि गुडेंद्र की पत्नी सुबह 10 बजे घर से निकल गई थी। गुडेंद्र ने पहचान की कि पर्स उसकी पत्नी आरती का है।
रमोला ने बताया कि आरती और गुडेंद्र की शादी छह साल पूर्व हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शादी के दो साल बाद तक गुडेंद्र दुबई के एक होटल में काम करता था जबकि आरती का मायका तिवाणा (जाखणीधार) में है। मायका पक्ष पानीपत (हरियाणा) में रहता है। दुबई से लौटने के बाद गुडेंद्र भी पानीपत में काम करने लगा था। लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद वह चार माह से परिवार सहित ससुराल में रह रहा था। विगत 25 मई को वह परिवार को गांव ले आया था। रमोला ने बताया कि प्रारंभिक आधार पर यह पारिवारिक क्लेश का मामला है।