फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Woman and four children missing after leaving home

Pauri News: घर से निकली महिला और चार बच्चे लापता

Wed, 08 Jul 2026 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman and four children missing after leaving home
चार बच्चों को साथ लेकर घर से नजीबाबाद जाने के लिए निकली महिला बच्चों सहित लापता हो गई। काफी तलाश करने के बावजूद महिला और उसके बच्चों का कहीं पता नहीं लग सका। महिला के पति ने जीआरपी को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी ने महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लक्सर निवासी नौशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी आयशा अपने चार बच्चों ईशा (15), जीनत (13), नाजिश (13) व ईशान (6) को साथ लेकर दो जुलाई को शाम करीब चार बजे लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां से उन्हें लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से नजीबाबाद जाना था लेकिन महिला और बच्चे लापता हो गए। वह न तो नजीबाबाद पहुंचे और न ही अपने घर लक्सर वापस आए।
विज्ञापन


देर शाम तक उनकी जानकारी न होने पर उन्होंने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद से वह संभावित स्थानों पर पत्नी और बच्चों की तलाश कर रहे थे लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग सका। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। मामले में जीआरपी ने अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापता बच्चों और महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed