{"_id":"6ae31f4c81c7f4e4b2008442","slug":"with-the-approval-of-the-proposals-16-new-polling-stations-will-be-created-in-the-district-pauri-news-c-51-1-pri1002-116175-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रस्तावों की सहमति से जिले में 16 नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रस्तावों की सहमति से जिले में 16 नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे
विज्ञापन
पौड़ी। मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर प्रस्तुत 22 प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई। प्रस्तावों के अनुमोदन के साथ ही जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या 1008 से बढ़कर 1016 हो जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के युक्तिकरण को लेकर डीएम/डीईओ स्वाति एस भदौरिया ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के भौतिक सत्यापन और विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में मतदाताओं की दूरी संबंधी असुविधा को देखते हुए आठ नए मतदेय स्थल बनाने, एक का स्थानांतरण, तीन के भवन या क्षेत्र के नाम में संशोधन और अन्य कारणों से दस मतदेय स्थलों में परिवर्तन किए जाने के प्रस्ताव शामिल किए गए। डीएम ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को प्रस्तावित मतदेय स्थलों के भवनों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और सुधार करवाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध करने को कहा।
प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में 181, पौड़ी में 169, श्रीनगर में 200, चौबट्टाखाल में 162, लैंसडौन में 151 और कोटद्वार में 153 मतदेय स्थल होंगे। जबकि जिले में कुल 1016 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम पीआर चौहान, एडीईओ एसएल शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल किशोर रावत, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी, सुबोध कुमार बीएसपी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से आयुष कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
मुकेश