टिहरी जिले की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता (त्रिपथगा 2019) शुरू हो गई है। इस मौके पर आयोजित अंडर 19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अजय भंडारी (प्रतापनगर) व काजल सबसे आगे रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने किया।
शुक्रवार से विकासखंड कीर्तिनगर के राजकीय इंटर कॉलेज थापली में माध्यमिक विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू हुई। प्रतियोगिता के शुरुआत में मुख्य अतिथि सांसद रावत समेत अन्य गणमान्य लोगों ने गत वर्ष की चैंपियन मनीषा कोठारी के हाथों में खेल मशाल सौंपी। इस मौके पर आयोजित अंडर 19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अजय भंडारी (प्रतापनगर) सबसे आगे रहे। दीपक सिंह (जौनपुर) ने दूसरा और देवेंद्र (कीर्तिनगर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में काजल (चंबा), किरन (नरेंद्रनगर) और सपना (जाखणीधार) क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनिल रावत (नरेंद्रनगर) पहले स्थान पर रहे। गौरव गोस्वामी (कीर्तिनगर) दूसरे व रचित घिल्डियाल (कीर्तिनगर) तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की यह प्रतियोगिता स्वाति (कीर्तिनगर) ने जीती। शीतल (चंबा) द्वितीय व वंदना (नरेंद्रनगर) तृतीय स्थान पर रही। जबकि अंडर 14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में समीर (जौनपुर), हरिकेश पुंडीर (जौनपुर) व राहुल (चंबा) ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बालिका वर्ग में शीतल (नरेंद्रनगर) प्रथम, बेबी (जाखणीधार) द्वितीय व मानसी (जौनपुर) तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर संयोजक यूएस बिष्ट, डा. मीना सेमवाल, श्याम सिंह सरयाल, टीएस पुंडीर, आरएस मियां, सतीश बलूनी व रविंद्र राणा आदि मौजूद थे।

राजकीय इंटर कालेज थापली मे त्रिपथगा शुभारंभ के मोके पर सास्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी बारी का इ?- फोटो : SHRINAGAR