फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Will give employment to one lakh youth in six months: Pahari

छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे रोजगार : पहाड़ी

Mon, 18 Oct 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Will give employment to one lakh youth in six months: Pahari
आम आदमी पार्टी के पौड़ी विधान सभा प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी ने दावा किया है कि उत्तराखंड में आप, सत्ता में आते ही छह माह के भीतर एक लाख युवाओं को रोजगार देगी। मुख्यालय पौड़ी स्थित कार्यालय में पहाड़ी ने कहा कि पार्टी ने प्रदेशभर में फ्री बिजली गारंटी कार्ड अभियान चलाया। इसे जनता ने भरपूर सहयोग दिया। अब पार्टी जल्द ही प्रदेश में रोजगार गारंटी कार्ड वितरण अभियान शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीएम पद प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल की घोषणा के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर रोजगार गारंटी कार्ड वितरण करेंगे। विधान सभा पौड़ी प्रभारी ने कहा कि जब तक युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाएगा, उन्हें प्रतिमाह 5 हजार बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। आप ने पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है। युवा स्वत: ही अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed