फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   weather

जम्मू में 42 डिग्री पहुंचा पारा, लू से जनजीवन प्रभावित, रातें भी तपीं

विज्ञापन
weather
जम्मू। लॉकडाउन के साथ गर्मी भी चरम पर है। शरीर को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है। आसमान से बरस रही आग से जनजीवन प्रभावित है। लू के थपेड़ों के बीच बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जम्मू में पिछले कई दिनों से दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। यहां रात का न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जिससे दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। संभाग के अन्य हिस्सों में भी यही हाल है। मौसम के लगातार साफ रहने से कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर चला गया है। घाटी में पारा सामान्य से 4-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28-30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में सोमवार की बीती रात भी करवटें लेते हुएबीतीं, यहां न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री तक चला गया है। जिससे दिन के बाद रात को भी इलेक्ट्रानिक उपकरण ठंडक देने का काम नहीं कर पा रहे हैं। दिन में हालात बेकाबू होने लगे हैं। सड़कों से खरीदारों की भीड़ गायब है। दिन में सन्नाटे के बीच हर किसी के पसीने छूट रहे हैं। उस पर बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। जम्मू में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री चढ़कर 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 3.1डिग्री चढ़कर 38.7 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में न्यूनतम तापमान 12.4, बटोत में 16.0, भद्रवाह में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीकुंड, कुपवाड़ा जैसे ठंडे इलाकों में भी पारा 30 डिग्री के ऊपर चला गया है। लेह और कारगिल न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed