फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water seeping from Srinagar Pumping Scheme

श्रीनगर पंपिंग योजना से रिस रहा पानी

Mon, 23 Aug 2021 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Water seeping from Srinagar Pumping Scheme
मुख्यालय पौड़ी के अनियमित पेयजल आपूर्ति के बीच नानघाट पेयजल योजना ठीक तो हुई, लेकिन पौड़ी सिविल लाइन स्थित पशु चिकित्सालय के समीप श्रीनगर पंपिंग पेयजल योजना के पाइप से पानी के रिसाव से आपूर्ति को प्रभावित कर रही है। साथ ही खंडाह में भी पेयजल लाइन में लंबे समय से लीकेज की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर में श्रीनगर पंपिंग पेयजल योजना के अलावा नानघाट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। जुलाई में हुई तेज बारिश से नानघाट पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब पौड़ी शहर में करीब एक माह तक आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी। पेयजल आपूर्ति कराने की मांग प्रशासन से भी की। किसी तरह विभाग ने योजना को ठीक कराया, तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। सोमवार को शहर को आपूर्ति करा रही दूसरी श्रीनगर पंपिंग पेयजल योजना के पाइप से पशु चिकित्सालय के समीप पानी रिसाव होता दिखा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके रॉय का कहना है कि पानी के पाइप से रिसाव को जल्द ठीक कर लिया जाएगा। इस संबंध में कार्मिकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed