फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water Power Minister Gajendra Singh Shekhawat in Uttarakhand

संगम नगरी के रामकुंड से शुरू हुई गंगा आमंत्रण यात्रा

Thu, 10 Oct 2019 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Water Power Minister Gajendra Singh Shekhawat in Uttarakhand
देवप्रयाग में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते जल शक्ति मंत - फोटो : SHRINAGAR
नमामि गंगे अभियान के तहत जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गंगा आमंत्रण यात्रा को रामकुंड देवप्रयाग से गंगा सागर के लिए रवाना किया। गंगा स्वच्छता के संदेश को लेकर 34 दिवसीय नौका अभियान में तीनों सेना के 32 जवान शामिल है। जलशक्ति मंत्री स्वयं नौका अभियान में देवप्रयाग से ऋषिकेश तक शामिल हुए। विंग कमांडर परमवीर की अगुवाई में अभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगम नगरी देवप्रयाग से गंगा आमंत्रण यात्रा की शुरुआत हुई। इस मौके पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देवप्रयाग जैसे पावन तीर्थ से ही गंगा का शुभारंभ होता है। कहा कि गंगा को निर्मल रखने के लिए देश के हर व्यक्ति को संकल्प लेकर जनआंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने कहा गंगा आमंत्रण अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी को साहसिक खेलो के जरिये गंगा स्वच्छता से जोड़ने का है। बताया कि दीपावली व छठपर्व पर नदी तट के आसपास के गांवों के लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया जाएगा। शेखावत ने विंग कमांडर परमवीर की अगुवाई में इस अभियान की शुरुआत होने को गर्व की बात बताई। इस मौके उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रदेश सरकार की ओर से जलशक्ति मंत्री का स्वागत किया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री कहा कि उत्तराखंड के 26 लाख छात्र-छात्राओं को स्वच्छ गंगा अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने हर जिले में दो गंगा गांव बनाने का भी अनुरोध किया। वहीं सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत ने स्वच्छ गंगा अभियान में उत्तराखंड को प्राथमिकता दिए जाने पर जल शक्ति मंत्री का आभार जताया। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने जलशक्ति मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर नमामि गंगे के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा, जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम, उदय राज सिंह, अशोक कुमार, रोजी अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल, कैलासी जाखी, एसएसपी डीएस कुंवर, वीरेंद्र भट्ट व विनोद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा प्रतियोगिताओं के विजेता को किया सम्मानित
देवप्रयाग। नमामि गंगे अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओं को जल शक्ति मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया है। इस मौके पर जीजीआईसी गोपेश्वर में आयोजित कला प्रतियोगिता में लक्ष्मी नेगी को प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व दक्षिता शाह को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। जबकि रुद्रप्रयाग में आयोजित कला प्रतियोगिता में ज्योति पब्लिक स्कूल की प्रगति डंगवाल को पहले, रोहित भंडारी दूसरे एवं भाषण प्रतियोगिता में अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की वीनस प्रथम ,काजल द्वितीय व पायल तृतीय को भी सम्मानित किया गया। आईआईटी रुड़की द्वारा गंगोत्री से गोमुख तक चलाए गए स्वच्छता अभियान के लिए प्रो. एएस मौर्य को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न दिए गए। इसके अलावा भारत चीन सीमा पर काली गंगा नदी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान व मैराथन गंगा कार्यक्रम संचालित करने पर करन सिंह व उनकी पत्नी ममीरा खालपी को विशेष तौर पर पुरस्कृत किया गया। गढ़वाल विवि की उमंग संस्था को भी सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटलीभेल जल विद्युत परियोजना पर बोले मंत्री
देवप्रयाग। देवप्रयाग में पिछले 12 वर्षों से स्वीकृति की बाट जोह रही 1025 मेगावाट कोटलीभेल जल विद्युत परियोजना के सवाल पर जल शक्ति मंत्री ने कहा यह मामला अभी सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है। सरकार इस मामले में फैसले के बाद ही अगला कदम उठाएगी। इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने प्लास्टिक से देश को मुक्त किये जाने में जनसहभागिता का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत निर्मित कपड़े के थैले की भी शुरुआत की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए गए।
तीनों सेनाओं का संयुक्त गंगा आमंत्रण राफ्टिंग अभियान कई मायनों में खास
गंगा आमंत्रण अभियान में अंतरराष्ट्रीय तैराक और वैज्ञानिक भी है शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
देवप्रयाग। नमामि गंगे अभियान के तहत देवप्रयाग से गंगासागर तक शुरू तीनों सेनाओं का संयुक्त गंगा आमंत्रण राफ्टिंग अभियान कई मायनों में विशेष है। 2155 कि मी गंगा प्रवाह में होनेवाला राफ्टिंग अभियान पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल से होता गंगा सागर स्थित फ्रेजरगंज में समाप्त होगा। गंगापुत्र कहे जाने वाले विंग कमाडर परमवीर सिंह की अगुवाई में 32 जवान अभियान में शामिल हैं।

विश्व के 50 साहसिक खिलाड़ियों व तैराकों में गिने जाने वाले विंग कमांडर परमवीर 13 विश्व, 3 एशियन व 7 राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विश्व में संपूर्ण गंगा को तैरकर पार करनेवाले परमवीर सिंह एकमात्र तैराक हैं। राफ्टिंग अभियान में शामिल वायुसेना की स्कायड्राइन लीडर दीप्ति बी कोश्थि एकमात्र महिला राफ्टर हैं। दो बार इंग्लिश चैनल पार कर चुके सार्जेंट श्रीहरि सारिपल्ली, साहसिक खेलों के दौरान उपचार देने में माहिर कॉर्पोरल अमरेंद्र वत्स सहित देश व विदेश में तैराकी क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके कोर्पोरल विक्की टॉक्स, हवलदार राजेश कुमार, सार्जेंट वीजे जॉनी, पीओ बिकेश कुमार,हवलदार देवेंद्र सिंह सहित एन डी आर एफ के जवान शामिल हैं। अभियान में भारतीय वन्य जीव संस्थान व भारतीय टॉक्सीकॉलोजी संस्थान का वैज्ञानिक दल भी शामिल है। जो गंगा में जल जीवो व जल की गुणवत्ता व स्थितियों की जानकारी एकत्र करेगा। उत्तराखंड में देवप्रयाग, ऋषिकेश, हरिद्वार से होते उप्र में बिजनौर, गढ़ मुक्तेस्वर, नरोरा, फरुखाबाद, कनौज,कानपुर, बिठूर, कांकर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर बिहार में बक्सर,सोनपुर, हाजीपुर, पटना, सुल्तानपुर झारखण्ड में शाहीगंज, पश्चिम बंगाल में फरक्का, नबाबगंज, बैरकपुर, फोर्ट विलियम, निश्चिन्तपुर होते बखाली समुद्रतट में गंगासागर फ्रेजरगंज में अभियान का समापन होगा।

देवप्रयाग में गंगा आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ करते जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।

देवप्रयाग में गंगा आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ करते जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed