फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water leakage from NH threatens houses, angers residents

Pauri News: एनएच से पानी के रिसाव से मकानों को खतरा, लोगों में नाराजगी

Tue, 07 Jul 2026 05:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Water leakage from NH threatens houses, angers residents
श्रीनगर। बरसात शुरू होते ही भक्तियाना स्थित वार्ड-29 में राष्ट्रीय राजमार्ग से हो रहे पानी के रिसाव ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश का पानी बहकर कई मकानों के पुश्तों तक पहुंच रहा है, जिससे उनके कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने विभाग पर नाराजगी जताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी डॉ. अजयपाल नेगी, गजेंद्र और प्रदीप ने बताया कि एनएच की ओर से पानी की समुचित निकासी न होने के कारण पानी नीचे बस्ती की ओर रिस रहा है। समय रहते समाधान नहीं हुआ तो भारी बारिश में हालात गंभीर हो सकते हैं। इस संबंध में डॉ. नेगी ने एनएच के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया है। इस पर एनएच के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित नाली को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके। इस कार्य में एक से दो माह लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पानी जमीन के भीतर से रिस रहा होगा, तो उसकी अलग से तकनीकी जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed