फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers took oath not to sell land to outsiders

Pauri News: ग्रामीणों ने ली बाहरी व्यक्ति को जमीन न बेचने की शपथ

Sat, 14 Dec 2024 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers took oath not to sell land to outsiders

विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड में मूल निवास, भू-कानून की मांग को लेकर समिति को ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा है। ब्लॉक के गवाणा गांव में ग्रामीणों ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को जमीन न बेचने की शपथ ली। आगामी 30 दिसंबर को होने वाली महापंचायत के लिए भी ग्रामीणों ने समर्थन दिया।

मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के गढ़वाल संयोजक अरूण नेगी ने कहा कि महापंचायत को लेकर जनसंपर्क अभियान तेजी के साथ चल रहा है। प्रत्येक गांव से एक-एक प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जा रहा है। कहा कि ग्रामीणों अब भू-कानून व मूल निवास 1950 की मांग को समझने लगे हैं, यही कारण है कि सभी अब जागरूकता के साथ अपने जंगल, जमीन की बात करने लगे हैं। 30 दिसंबर को कीर्तिनगर में ब्लॉक स्तरीय पंचायत के बाद, देवप्रयाग व अन्य ब्लॉकों में महापंचायत आयोजित होगी।
विज्ञापन

साथ ही सरकार से सशक्त भू-कानून, मूल निवास की मांग की जाएगी। जसपाल नेगी ने कहा कि ग्राम सभा गवाणा में मूल निवास 1950 एवं भू कानून की मांग को समर्थन देने की अपील की गई। ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन देने के साथ कभी बाहरी व्यक्तियों को जमीन न बेचने की शपथ ली गई। इस मौके पर जट्टी देवी, दिनेश सिंह, केदार सिंह, जगत सिंह, सुरेश सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed