{"_id":"696b7a487d17bdfe25066f49","slug":"villagers-staged-a-sit-in-for-private-shooter-pauri-news-c-51-1-pri1002-112887-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: निजी शूटर की तैनाती के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: निजी शूटर की तैनाती के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना
Sat, 17 Jan 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
- वन प्रभाग दफ्तर में धरना देकर प्रदर्शन कर गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग
पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के सत्यखाल क्षेत्र से सटे बाड़ा गांव में गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने गढ़वाल वन प्रभाग दफ्तर में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गुलदार प्रभावित बाड़ा गांव में गुलदार को शूट करने के लिए निजी शूटर तैनात करने की मांग उठाई।
शनिवार को गजल्द के प्रधान शंकर नौटियाल व विनोद दनोसी की अगुवाई में ग्रामीणों ने क्षेत्र को गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई। कहा कि आदमखोर को मारने के लिए विभाग ने गश्ती दल, सोलर सीसीटीवी व ट्रैप कैमरे तो लगाए हैं। लेकिन गुलदार उनकी पहुंच से दूर है। बताया कि ग्रामीणों को गांव से कुछ दूरी पर गुलदार दिखाई दे रहा है। विनाेद दनोसी ने बताया कि पूर्व में गुलदार प्रभावित गजल्ड गांव में वन विभाग की टीम को करीब एक हफ्ते तक गुलदार की गतिविधि का पता नहीं चल पाया। फिर निजी शूटर तैनात किया गया और उन्होंने महज दो दिन में ही आदमखोर को ढेर कर दिया। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गजल्ड की तर्ज पर बाड़ा गांव में भी निजी शूटर तैनात करने की मांग उठाई है। चेतावनी दी कि निजी शूटर तैनात नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर उच्चाधिकारियों को अवगत कर दिया है। अनुमति मिलते ही निजी शूटर भी तैनात किया जाएगा। इस मौके पर सिरोली प्रधान मुकेश रावत, गणेश नौटियाल, कमलेश नौटियाल आदि शामिल रहे।