फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers of Morora happy on inclusion in Pabau block

मरोड़ा के ग्रामीणों में है खुशी

Fri, 13 Nov 2020 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Morora happy on inclusion in Pabau block
मरोड़ा ग्राम पंचायत को खिर्सू से हटाकर फिर से पाबौ ब्लॉक में शामिल करने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। जिले में विकास खंडों के परिसीमन के दौरान पाबौ ब्लाक की ग्राम पंचायत मरोड़ा को खिर्सू ब्लॉक में शामिल कर लिया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध किया। ग्रामीणों ने शिकायत किए जाने के साथ ही धरना-प्रदर्शन, स्थानीय विधायक से गुहार लगाने के बाद पंचायत चुनावों का पूर्ण बहिष्कार किया था। पिछले दिनों उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद पंचायतीराज विभाग ने मरोड़ा को वापस पाबौ ब्लॉक में शामिल किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। मरोड़ा के पूर्व प्रधान प्रभुदयाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इस मौके पर सुल्तान सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह, धन सिंह डंगवाल, जनार्दन सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed