फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers get timely benefits of the park: CDO

उद्यान का ग्रामीणों को समय पर मिले लाभ : सीडीओ

Sun, 21 Nov 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers get timely benefits of the park: CDO
मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी ने जिले के राजकीय प्रजनन उद्यान केंद्र खपरोली का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां हार्टिकल्चर की पूरी संभावनाएं हैं। खपरोली उद्यान को विभाग द्वारा 2015 में लीज से वापस लिए जाने के बाद अब कार्मिक कायाकल्प करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

राजकीय प्रजनन उद्यान केंद्र खपरोली में अखरोट, सेब, नाशपाती, खुमानी की करीब 25 हजार से अधिक पौध तैयार की गई हैं। इससे पहले किसान इन पौधों को हिमाचल आदि स्थानों से लाया करते थे। सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य ने निरीक्षण करते हुए कहा कि यहां हार्टिकल्चर टूरिज्म पर काम किया जाए। मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि उद्यान में करीब 10 लाख प्याज की पौध भी पॉलीहाउस में तैयार की गई है। लीज से वापस लेने के बाद से ही उद्यान में 3 पॉलीहाउस भी लगाए गए हैं। इनमें सब्जी की पौध तैयार की जा रही है। सीडीओ आर्य ने यहां पुराने भवन के जीर्णोद्धार के भी निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा, डीडीओ वेद प्रकाश, परियोजना निदेशक उरेडा यूएस मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed