फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Weekend adds to the trouble; vehicles crawl along the national highway in urban areas.

Pauri News: वीकेंड ने बढ़ाई मुश्किलें शहरी क्षेत्र में एनएच पर रेंगते रहे वाहन

Sun, 18 Oct 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Weekend adds to the trouble; vehicles crawl along the national highway in urban areas.
श्रीनगर। वीकेंड और लगातार दो-तीन दिन के अवकाश के चलते रविवार को शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वाहन रुक-रुककर चलते रहे। भक्तियाना से श्रीकोट तक करीब छह किमी का सफर तय करने में वाहन चालकों को आधे घंटे से अधिक का समय लगा। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को छुट्टी मनाने और आवाजाही बढ़ने के कारण शहर के व्यस्त मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया। इस दौरान वाहनों की धीमी रफ्तार ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। यातायात प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि वीकेंड के बाद लगातार दो-तीन दिन का अवकाश होने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शहरी क्षेत्र में अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed