फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers furious due to shortage of drinking water in Mangsu village

मंगसू गांव में पेयजल किल्लत से भड़के ग्रामीण

Tue, 21 Sep 2021 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious due to shortage of drinking water in Mangsu village
विकासखंड कीर्तिनगर के मंगसू गांव में पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने संगम विहार मेें प्रदर्शन किया। मौके पर स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के तहत मंगसू गांव के लोगों ने संगम विहार में अनियमित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल संस्थान, प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मंगसू मेें कई सालों से पेयजल समस्या बनी हुई है। स्थानीय जनता कई बार आंदोलन कर चुकी है लेकिन समस्या जस की तस है। क्षेत्रीय विधायक भी इसका समाधान नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों पूरे चौरास क्षेत्र में कहीं भी पानी नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन मेें विनोद चमोली, प्रदीप जोशी, राजेश पालीवाल, भरोसी लाल, सुरेंद्र लाल, अनूप डालिया, गिरीश लाल, आशीष कुमार, अंजू, संतोषी, सत्येश्वरी, पूनम, सूरती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed