फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers blocked the highway in Dobhal Dhandri

Pauri News: डोभाल ढांडरी में ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Wed, 26 Nov 2025 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 26 Nov 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the highway in Dobhal Dhandri
डोभाल ढांडरी में गुलदार को मारने की मांग को लेकर पौड़ी- श्रीनगर हाइवे को जाम कर धरने पर बैठे लो
गुलदार को मारने की मांग पर अड़े, एक घंटे तक रुके रहे वाहन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और वन विभाग के अधिकारियों के समझाने पर जाम खोला
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे डोभाल ढांडरी गांव में गुलदार को मारने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने पौड़ी-श्रीनगर हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा और वाहन रुके रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और वन विभाग के अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।

गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज नागदेव के अंतर्गत डोभाल ढांडरी समेत चार ग्राम सभाओं के लोगों ने गुलदार को मारने की अनुमति देने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी धरना दिया। मांग पर कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर आक्रोश जताया और पौड़ी-श्रीनगर हाइवे करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस सदस्य राजपाल बिष्ट व युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना दिया। राजपाल बिष्ट ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार की दहशत से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सरकार से प्रभावित क्षेत्रों को गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई। हाईवे जाम की सूचना पर पौड़ी तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वन विभाग की टीम गांव में तैनात है। उनके समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर ग्राम प्रधान डोभाल ढांडरी अर्चना रौथाण, मोहित सिंह, पुष्पा देवी, पूजा देवी, रमेश रावत, हिमांशु नेगी, प्रवीन असवाल, गौरव चंदोला, सरस्वती देवी, संगीता देवी और तेजपाल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed