फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers are angry over the decision to open a liquor shop in Vyasghat

Pauri News: व्यासघाट में शराब का ठेका खोलने के फैसले पर ग्रामीण नाराज

Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry over the decision to open a liquor shop in Vyasghat

विज्ञापन
पौड़ी। महर्षि व्यास की तपस्थली व्यासघाट व चार विकासखंडों के 400 गांवाें के अंत्येष्टि घाट के पास शराब का ठेका खोले जाने के फैसले से ग्रामीण नाराज हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर शराब का ठेका न खोले जाने के लिए डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गंगा-नयार नदी के संगम व पैतृक घाट के पास ठेका खोले जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को विकासखंड कोट के ग्राम पंचायत नौगांव की प्रधान/प्रशासक अनीता देवी की अगुवाई में कोट, छैतुड़, बागी, सिल्सू, कोटा आदि गांवों के लोगों ने डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने कहा कि व्यासघाट न सिर्फ पौराणिक व प्राचीन धार्मिक स्थल है, बल्कि यह महर्षि वेदव्यास की तपस्थली भी रही है। कहा कि यह क्षेत्र कोट, पौड़ी, कल्जीखाल व द्वारीखाल विकासखंडों के करीब 400 गांवों का एकमात्र पैतृक अंत्येष्टि घाट भी है। व्यासघाट में शराब खोलने का फैसला चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


बताया कि पूरे उत्तराखंड में व्यासघाट एकमात्र स्थल है, जहां गंगा और नयार नदी आपस में मिलकर ओम के आकार में दिखाई देती हैं। ऐसे में यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के बजाय प्रशासन का ठेका खोले जाने का फैसला ठीक नहीं है। चेतावनी दी कि यहां शराब का ठेका खोला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कमलेश सिंह, संतन चौहान, अंकित, रामचंद्र सिंह, बृजमोहन पोखरियाल, हेमवंती देशवाल, विनोद चौहान आदि आदि शामिल रहे। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि व्यासघाट में शराब का ठेका नहीं खोला जाएगा। उन्होंने एसडीएम व आबकारी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस साल जिले में खुलेंगे छह नए ठेके



जिला आबकारी विभाग की मानें तो जिले में मौजूदा समय में शराब के ठेकों की कुल संख्या 44 है। जबकि छह नए ठेके खोले जाने भी प्रस्तावित हैं। जिनमें व्यासघाट, डाबखाल, रमणी/भरतनगर, कसाणी, दुधारखाल व कांडी शामिल हैं। ऐसे में छह नए ठेके खुलने के बाद जनपद में ठेकों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। विभाग के मुताबिक इन 44 ठेकों से जनपद को 150 करोड़ा का वार्षिक लक्ष्य दिया गया। जिसमें से अभी तक करीब 135 करोड़ का आबकारी राजस्व इकट्ठा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed