फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Village guard killed in Thati Dagar of Kirtinagar

कीर्तिनगर के थाती डागर में ग्राम प्रहरी की हत्या

Mon, 01 Nov 2021 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Village guard killed in Thati Dagar of Kirtinagar
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत थाती डागर में दो लोगों के झगड़े में एक की जान चली गई। मृतक की गांव में दुकान है और वह पुलिस की ओर से ग्राम प्रहरी भी नियुक्त था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हत्या की आशंका गांव के एक युवक पर जताई जा रही है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि थाती डागर गांव में दुकान चलाने वाले धर्म सिंह नेगी (61) की हत्या हो गई है। धर्म सिंह ग्राम प्रहरी भी हैं। कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में प्रारंभिक तौर पर यही जानकारी मिली है कि शाम के समय धर्म सिंह का गांव के ही युवक से झगड़ा हो रहा था। युवक दो दिन से उनकी दुकान के समीप मजदूरी कर रहा है। इसके चलते वह साथ बैठ रहे थे। शाम को लोगों ने धर्म सिंह को लहूलुहान पड़े देखा। उसके सिर से खून बह रहा था। चंद्रभान ने बताया कि ऐसा लगता है कि मृतक के सिर के बीचों बीच किसी ने भारी चीज से वार किया है जिससे मौत हो गई है। घटना के बाद से युवक मौके से गायब हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed