फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Village Gaurav Samman to 12 dignitaries of Pujar village

विधायक ने पुजार गांव की विभूतियों को किया ग्राम गौरव से सम्मानित

Mon, 27 Jun 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Village Gaurav Samman to 12 dignitaries of Pujar village
सिद्धपीठ चंद्रवदनी के अर्चकों (अर्चना करने वाले) के पुजार गांव की 12 विभूतियों को क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने ‘ग्राम गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि उत्तराखंड के एक छोटे से गांव ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती हैं। उन्होंने विभूतियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें क्षेत्र और देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईआरएस रितेश भट्ट (आयकर आयुक्त), आईपीएस तृप्ति भट्ट, डॉ. अजय सेमल्टी (गढ़वाल विवि), डॉ. सुरेंद्र दत्त सेमल्टी (शिक्षाविद व लेखक), डॉ. मोना सेमल्टी (गढ़वाल विवि), डॉ. रामगोपाल नौटियाल (इंडियन चेस्ट सोसाइटी के उत्तराखंड समन्वयक), दाताराम भट्ट (चंद्रबदनी मंदिर को नया स्वरूप देने वाले), शौर्य भट्ट (फुटबाल खिलाड़ी), निशा भट्ट (प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति में पांचवीं रैंक), दुर्गा प्रसाद भट्ट (लोकवाद्य यंत्रों का पहला आर्केस्ट्रा बनाने वाले), नलिन भट्ट (राजनीति) और रमेश बडोनी (भौतिकी टीचर अवार्ड) शामिल हैं। गांव की बहु आईपीएस तृप्ति भट्ट के कार्यक्रम में शामिल न होने पर उनके ससुर वीरेंद्र भट्ट और सास आनंदी भट्ट को सम्मान पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने नागराजा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व पुश्ता निर्माण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अंकित भट्ट, नागराजा समिति के अध्यक्ष ऋषिराम भट्ट, मदन मोहन भट्ट, चंडी प्रसाद बडोनी, सुखदेव भट्ट और डॉ. शैलेंद्र प्रसाद डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed