फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vehicle fell into ditch, two including PRD jawan died

Pauri News: भाजपा प्रत्याशी सुषमा रावत ने दाखिल किया नामांकन

Sun, 29 Dec 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into ditch, two including PRD jawan died
पौड़ी। निकाय चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन पालिकाध्यक्ष पौड़ी के पद पर भाजपा प्रत्याशी सुषमा रावत ने नामांकन दाखिल किया। पालिका के नौ वार्डों में सभासद के पद पर 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष व सभासद पद पर तीसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हुआ। रविवार को जिले पालिकाध्यक्ष पौड़ी पद पर भाजपा प्रत्याशी सुषमा रावत ने नामांकन किया। उन्होंने तहसील परिसर पौड़ी पहुंच आरओ दीपक रामचंद्र सेठ को नामांकन पत्र सौंपा। पालिका के वार्ड चार से भाजपा प्रत्याशी क्रांति किशोर नेगी के अलावा अरविंद रावत, राकेश कुमार, मनमोहन सिंह, वार्ड 8 से शाकंबरी देवी, कुलदीप सिंह, प्रदीप, विनोद, वार्ड पांच से बृजमोहन सिंह, सलमान, आयुष भंडारी ने नामांकन पत्र जमा किया। वार्ड छह से भाजपा प्रत्याशी ज्योति नेगी, सुमित्रा, वार्ड दो से बलवंत पंवार, वार्ड एक से कमल सिंह, वार्ड नौ से युद्धवीर सिंह, संगीता, वार्ड दस से कुसुम देवी और वार्ड 11 से गौरव सागर ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के आरओ दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि हिमानी नेगी ने अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र खरीदा। उन्होंने प्रत्याशियों से नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को समय का विशेष रूप से ध्यान रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed