{"_id":"670d5e1774e9304fcc093592","slug":"vegetables-are-being-sold-at-arbitrary-prices-there-is-no-rate-list-in-the-shop-shrinagar-news-c-5-1-drn1045-524981-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मनमर्जी दामों पर बेच रहे सब्जियां, दुकान में नहीं है रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मनमर्जी दामों पर बेच रहे सब्जियां, दुकान में नहीं है रेट लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में रेट लिस्ट चस्पा न होने से सब्जी विक्रेता मनमर्जी के दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं। कहीं टमाटर 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है तो कोई 80 रुपये। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी 10 से 20 रुपये तक का अंतर देखने को मिल रहा है।
त्योहारी सीजन में नगर क्षेत्र के फल व सब्जियों के दाम आसमान छूते हुए नजर आ रहे हैं। ऋषिकेश, देहरादून, कोटद्वार की अपेक्षा श्रीनगर में सब्जियों के भाव अधिक है। हालांकि सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि ढुलान की वजह से भी रेट में बढोतरी हो रही है। गौरतलब है कि श्रीनगर क्षेत्र में संचालित अधिकांश सब्जी व फल विक्रेताओं की दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगाई गई हैं। ऐसे में विक्रेता ग्राहक को मनमाने दाम पर सब्जियां व फल बेच रहे हैं।
स्थानीय गोमती देवी ने कहा कि सब्जी मंडी में जहां शिमला मिर्च 100 से 120 रुपये किलो मिल रही है, वहीं नगर की अन्य दुकानों में 140 रुपये तक भी बिक रही है। करेला भी किसी दुकान पर 50 तो कहीं 60 रुपये बिक रहा है। सब्जी खरीदने पहुंचे गंगा सिंह ने कहा कि जब दुकानदार से रेट लिस्ट पूछी तो वह मना करते हुए बोला- हमारे यहां यही रेट है। कई जगह पहाड़ी ककड़ी 50 रुपये किलो मिल रही तो कोई 80 तक दे रहा है, किसी भी सब्जी का रेट तय नहीं किया गया है। फलों में भी यही हाल है एक ही वैरायटी के सेब अलग-अलग दामों पर बिक रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
-सभी दुकान संचालकों को रेट लिस्ट दुकान में चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन दुकानदारों ने रेट लिस्ट नहीं लगाई गई होगी व मनमाने दाम पर सब्जियां व अन्य उत्पाद बेच रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। तहसील व निगम प्रशासन चेकिंग अभियान भी चलाएगा। - नुपूर वर्मा, एसडीएम/नगर आयुक्त