फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   upsc civil services pre exam today

यूपीएससी सिविल सर्विसेज (प्री) परीक्षा आज

Sat, 09 Oct 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
upsc civil services pre exam today
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सर्विसेज (प्री) परीक्षा में 130 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा हेतु एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में परीक्षा केेंद्र बनाया गया है। पहाड़ में पहली बार श्रीनगर को यूपीएससी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। यूपीएससी के ऑब्जरवर्स ने कक्ष निरीक्षकों और स्थल सुपरवाइजरों को परीक्षा के तौर तरीकों के बारे मेें बताया। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विसेज (प्री) परीक्षा में 130 अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक दो पालियों में चलेगी। परीक्षा बिड़ला परिसर में संपन्न होगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व परिसर का गेट खोल दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पूर्व गेट बंद हो जाएगा। अभ्यर्थियों को कोविड गाइडलाइनों का पालन करना होगा। बैठक मेें जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय जोगदंडे, एडीएम इला गिरी, एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, यूपीएससी के आब्र्जवर संजय गैरोला व मनमोहन सिंह, स्थल सुपरवाइजर प्रो. वीसी शर्मा, सहायक सुपरवाइजर डॉ. शिवा कुमार व प्रो. एमएस रावत व विवि के परीक्षा सहायक नोडल अधिकारी प्रो. राकेश कुंवर आदि मौजूद थे। संचालन नोडल अधिकारी प्रो. एमएम सेमवाल ने किया।
विज्ञापन

---पहली बार होगी यूपीएससी परीक्षा
उत्तराखंड के पहाड़ में पूर्व में यूपीएससी परीक्षा केंद्र नहीं था। जिसके चलते यूपीएसएसी परीक्षाओं के लिए पौड़ी, टिहरी, चमोली व रुद्रप्रयाग सहित अन्य जिलों के युवाओं को 200 से 500 किलोमीटर दूर देहरादून या दिल्ली जाना पड़ता था। गढ़वाल सांसद बनने के बाद तीरथ सिंह रावत ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाने के साथ ही श्रीनगर को यूपीएससी परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की थी। उन्होंने इस संबंध मेें यूपीएससी अध्यक्ष को भी पत्र भेजा था। यूपीएससी ने प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए जून माह मेें श्रीनगर को परीक्षा केेंद्र बनाने की अधिसूचना जारी कर दी। श्रीनगर में 7 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed