फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   UPSC Civil Services Pre-Exam to be held in Srinagar on October 10

10 अक्तूबर को श्रीनगर में होगी यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्री-परीक्षा

Tue, 27 Jul 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Pre-Exam to be held in Srinagar on October 10
आगामी 10 अक्तूबर को श्रीनगर में पहली बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में 105 परीक्षार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है।
विज्ञापन

परीक्षाओं की तैयारी को देखते हुए यूपीएससी के अधिकारियों, जिला प्रशासन, पुलिस, गढ़वाल विवि सहित केंद्र अध्यक्षों की कार्यशाला आयोजित की गई। मौके पर यूपीएसएसी की ओर से प्रजेंटेशन देते हुए परीक्षा के आयोजन संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई। आयोग के उपसचिव आरएस बिष्ट एवं संजीव थपलियाल ने परीक्षा के संचालन के लिए आयोग के दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने समस्त परीक्षा केंद्रों में समुचित व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए गाइडलाइन का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से कुछ दिन पहले एक बार और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिला अधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के आयोजन और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में काफी अंतर है। यहां पहली बार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित की जा रही है। लिहाजा सभी को हर बिंदु पर गंभीरता से कार्य करना है। इस अवसर पर बताया गया कि एसडीएम श्रीनगर की ओर से यूपीएससी परीक्षाओं के संबंध में व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में परीक्षा से संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर जोड़े गए हैं। किसी भी प्रकार की गाइडलाइन और शंकाओं के समाधान के लिए ग्रुप में सवाल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में गढ़वाल विश्वविद्यालय, पॉलीटेक्निक, एनआईटी, जीआईसी, जीजीआईसी, गुरुराम राय और विद्या मंदिर के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीनगर रविंद्र बिष्ट, गढ़वाल विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी, नोडल अफसर एमएम सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, गढ़वाल विवि प्रो. पीएस राणा, चीफ प्रोक्टर प्रो. अरुण बहुगुणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed