{"_id":"5ddeaa4b8ebc3e54c76eb0f0","slug":"uproar-of-students-in-hostels-of-birla-campus-shrinagar-news-drn3274290158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित एक हॉस्टल में मंगलवार देर रात छात्रों के दो गुट भिड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रोक्टर बोर्ड और पुलिस के आने से हुड़दंगी छात्र भाग गए। वहीं हॉस्टल में मौजूद छात्रों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
बताया जा रहा है कि बिड़ला परिसर में स्थित चौखंबा छात्रावास में कुछ छात्र मंगलवार रात घुस गए। यहां छात्रों का आपस में झगड़ा हो गया। बवाल मचने पर किसी ने पुलिस और छात्रावास अधीक्षक को इसकी सूचना दी, लेकिन अधिकारियों और पुलिस बल के पहुंचने से पूर्व छात्र फरार हो गए। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने बताया कि उन्हें भी हॉस्टल में हंगामे की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर हंगामा मचाते कोई नहीं मिला। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डा. एमएस पंवार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हुड़दंगियों की खोजबीन की जा रही है। वहीं, कोतवाली के एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि विवि से सूचना मिलते ही पुलिस टीम हॉस्टल में भेजी गई थी, लेकिन हंगामा कर रहे छात्र नहीं मिले।