{"_id":"5f7dcc098ebc3e5fa477b7bc","slug":"university-employees-angry-over-suspension-of-colleagues-shrinagar-news-drn3583141191","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों के निलंबन से भड़के विवि के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों के निलंबन से भड़के विवि के कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्ति संबंधी पत्रावलियों को रखने में लापरवाही के मामले में गढ़वाल विवि की ओर से दो कर्मचारियों को निलंबित करने पर विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद ने आक्रोश जताया। परिषद ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए सांकेतिक धरना दिया।
गढ़वाल विवि ने गत 5 अक्तूबर को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभाग के अनुभाग अधिकारी और एलडीसी को सस्पेंड कर दिया था। आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति संबंधी पत्रावलियों के संरक्षण में लापरवाही बरती। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने बुधवार को कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी और महासचिव रविंद्र सिलवाल के नेतृत्व में पूर्व सीएम एचएन बहुगुणा की प्रतिमा के नीचे एकत्रित होकर सांकेतिक धरना दिया। तत्पश्चात उन्होंने कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार से वार्ता कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए बिना निलंबित कर दिया गया। उन्हें अपनी बात कहने का मौका नहीं दिया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों में छेड़छाड़ हुई थी, तो स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए थी। कुलसचिव प्रो. पंवार ने बताया कि जांच चल रही है। किसी भी बेकसूर को सजा नहीं मिलेगी। वार्ता में परिषद के उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह चौहान, सुनील भट्ट, सुनील रावत, देवेंद्र फरर्स्वाण, राजेंद्र रावत व सतीश थपलियाल शामिल थे।