फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   University administration engaged in the arrangement of accommodation and food for students

छात्रों के रहने व खाने की व्यवस्था में जुटा विवि प्रशासन

Fri, 04 Sep 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
University administration engaged in the arrangement of accommodation and food for students
आगामी 19 सितंबर से शुरू हो रही एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था विवि प्रशासन ने तेज कर दी हैं। आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों के रहने के लिए छात्रावासों में व्यवस्था की जा रही है। छात्रों को सिर्फ खाने का भुगतान करना होगा। वहीं, जिन छात्रों को रहने के लिए किराये के कमरे नहीं मिलेंगे, उनके लिए रियायती दर पर होटल में कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए विवि प्रशासन को 7 होटल संचालकों ने अपनी रेट लिस्ट दे दी है।
विज्ञापन

श्रीनगर और चौरास में काफी संख्या में विवि के छात्र किराये के कमरे लेकर रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान अधिकतर छात्र कमरे छोड़कर अपने घर चले गए। ऐसे में उनके लिए रहने-खाने की दिक्कत सामने आ रही थी। इसे देखते हुए होटल एसोसिएशन से वार्ता करते हुए रियायती दरों पर छात्रों को रहने और भोजन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया था। कुलसचिव प्रो.एनएस पंवार ने बताया कि होटल एसोसिएशन ने रेट लिस्ट दे दी है। दो लोगों की क्षमता वाले कमरे का किराया 500 से 800 रुपये प्रतिदिन है। इसी में कुछ होटल संचालकों ने तीन वक्त का भोजन भी शामिल किया है। छात्र इन होटल में रुक सकते हैं। वहीं, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. मोहन पंवार ने बताया कि अभी तक 50 छात्र हॉस्टल में पहुंच चुके हैं। श्रीनगर और चौरास स्थित 13 छात्रावासों में लगभग 400 कमरे हैं। इनमें दो से तीन सौ छात्र रुक सकते हैं। छात्रों के भोजन के लिए एक रेस्टोरेंट संचालक से वार्ता हुई, जिसमें तीन वक्त के भोजन के लिए डेढ़ सौ रुपये तय हुए हैं। परीक्षा कुछ ही दिन चलनी है, ऐसे में छात्रों के ऊपर बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed