फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ukrand flared up on stopping the public awareness rally

जन जागरूकता रैली को रोकने पर भड़का उक्रांद

Sat, 31 Jul 2021 04:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Ukrand flared up on stopping the public awareness rally
श्रीकोट में उक्रांद की रैली के अनुमति के संबंध में जानकारी लेते हुए पुलिस - फोटो : SHRINAGAR
भू-कानून और मूल निवास समेत अन्य मसलों के लिए जनजागरण अभियान चला रही उक्रांद ने पुलिस-प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। दल का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता प्रदेश भर में रैली निकाल रहे हैं। उनको रोका नहीं जा रहा है। वहीं उक्रांद को जगह-जगह रोका जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को उक्रांद के केंद्रीय नेता मोहन काला के नेतृत्व में श्रीकोट क्षेत्र में मूल निवास, स्थायी राजधानी, भू-कानून, रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा समेत अन्य मुद्दों पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। पार्टी का आरोप है कि जब रैली मेडिकल कॉलेज के गेट से बेस अस्पताल के गेट पर पहुंची तो पुलिस ने रोक लिया। उन्होंने कहा कि उनके पास रैली निकालने की अनुमति नहीं है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि रैली निकालने के लिए शुक्रवार को ही उन्होंने एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे दिया था। उन्हें बताया गया कि राजनीतिक एवं धार्मिक रैली के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। पुलिस की टोकाटाकी पर पार्टी ने एतराज जताया है। काला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व भाजपा और कांग्रेस ने बड़ी संख्या में रैलियां निकाली हैं। इन रैलियों में सैकड़ों बाइक और हजारों लोग शामिल थे। उक्रांद शांतिपूर्ण तरीके से सीमित लोगों के साथ रैली निकाल रही है। इसके बावजूद उनको रोका जा रहा है।
विज्ञापन

एसओपी में धार्मिक एवं राजनीतिक रैली को अनुमति देने का कोई जिक्र नहीं है। इस कारण अनुमति नहीं दी जा रही है। मैंने उक्रांद के सदस्यों को पहले ही अवगत करा दिया गया था कि अनुमति नहीं दी जा सकती है। -रविंद्र बिष्ट, एसडीएम श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed