{"_id":"6915d5aadac4caafdb06c705","slug":"ufldas-team-became-the-winner-in-the-womens-volleyball-competition-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118253-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में उफल्डा की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में उफल्डा की टीम बनी विजेता
Thu, 13 Nov 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित स्व. हुकुम सिंह नेगी स्मृति महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बीच उफल्डा की टीम विजेता बनी जबकि बिलकेदार की टीम उपविजेता रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बसंती नेगी ने विजेता टीम को 11 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को गढ़वाल विवि के संदीप रावत ने 5,100 की राशि देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में कोच की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवा चौधरी, प्रतियोगिता प्रभारी पार्षद सुमित बिष्ट, धर्म सिंह रावत, हिमांशु बहुगुणा, नरेंद्र रावत, दिनेश पटवाल, रमेश रमोला एवं शुभम प्रभाकर और पत्रकार देवेंद्र गौड़ शामिल रहे। निर्णायक की भूमिका अमन, अक्षित, प्रीति, श्वेता, वेदांत, अनुज और लीना ने निभाई। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता ने न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित किया है, बल्कि महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने का एक मजबूत मंच प्रदान किया है। ऐसे आयोजनों से हमारी बेटियों / महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। नगर निगम भविष्य में भी ऐसे आयोजन को पूरा सहयोग देता रहेगा।