फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   UET admission form filling date extended

Pauri News: विस्तारित की यूईटी के प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि

Fri, 29 May 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
UET admission form filling date extended
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विवि प्रवेश परीक्षा (यूईटी) के प्रवेश फॉर्म 30 मई तक बढ़ गई है। पूर्व में यह तिथि 28 मई तक निर्धारित थी। विवि की ओर से विभिन्न स्नातकोत्तर, बीएड, एमएड, बीपीएड, बीलिब व विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि छात्र संघ पदाधिकारियों की ओर से लगातार तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी जिस पर विवि ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल https://hnbguadmission.samarth.edu.in/⁠ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा जून 2026 के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी जिसकी विस्तृत तिथि अलग से घोषित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी, देहरादून, ऋषिकेश व रुड़की को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन

-----

विश्वविद्यालय कर्मियों को 60% महंगाई भत्ते की मंजूरी

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को एक जनवरी 2026 से 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ दैनिक व नियत वेतन पर कार्यरत उन कर्मचारियों को भी 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेवा जिनका वेतन विश्वविद्यालय के मुख्य खाते या विभागीय मद से आहरित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


---
9 जून तक बढ़ी भर्ती के लिए आवेदन की तिथि
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में स्थायी कुलसचिव व अधिशासी अभियंता के पद के लिए भर्ती आवेदन की तिथि 9 जून तक बढ़ गई है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने कहा कि विस्तारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed