फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   UDID cards will be available to all by August 30

30 अगस्त तक समस्त दिव्यांगों को मिल जाएंगे यूडीआईडी कार्ड

Tue, 28 Jun 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
UDID cards will be available to all by August 30
जनपद पौड़ी के समस्त दिव्यांगों को आगामी 30 अगस्त तक यूडीआईडी कार्ड मिल जाएंगे। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिला समाज कल्याण विभाग को लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पौड़ी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों में अंतर आ रहा है, जिसमें समन्वय के साथ सुधार लाया जाए। कहा कि दिव्यांगों से जुड़ी समस्याओं का प्रत्येक माह अनुमोदन व निस्तारण किया जाए। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को दिव्यांगों को आवश्यकता पड़ने पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था नगर पालिका के सहयोग से किए जाने के निर्देश दिए। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पौड़ी के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि जनपद पौड़ी में आठ हजार 36 दिव्यांग हैं। 4506 का यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लिया गया है। इनमें से 2664 को यूडीआईडी कार्ड प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त तक सभी दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड प्रदान किए जाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, प्रभारी डीपीओ जितेंद्र कुमार और डीपीआरओ पौड़ी जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed