{"_id":"69809019736bb090da03dcd6","slug":"two-will-participate-special-olympics-national-championship-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-120036-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दो दिव्यांग खिलाड़ी स्पेशल ओलंपिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दो दिव्यांग खिलाड़ी स्पेशल ओलंपिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
अपने प्रशिक्षक सतीश बलूनी के साथ राजेंद्र सिंह व राहुल रतूड़ी। स्रोत--स्वयं
Link Copied
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर क्षेत्र के दो दिव्यांग प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता रोहतक (हरियाणा) में मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स भारत सरकार की ओर से तीन से छह फरवरी तक आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।चयनित खिलाड़ियों में राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम खोला कड़ाकोट व राहुल रतूड़ी, निवासी ग्राम पाली डागचौरा शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी एथलेटिक्स विधा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता जो हाल ही में ऋषिकेश में आयोजित की गई थी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। अब यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज, खोला कड़ाकोट के व्यायाम शिक्षक सतीश बलूनी व देहरादून के जगदीश चौहान के मार्गदर्शन में प्रतिभाग करेंगे। बलूनी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पूर्व में राजकीय इंटर कॉलेज खोला कड़ाकोट व राजकीय इंटर कॉलेज डागचौरा के छात्र रहे हैं। इन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खंड शिक्षा अधिकारी, खेल प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।