{"_id":"5e3edf448ebc3ee59f228c0f","slug":"two-people-wanted-for-gangster-act-arrested-pauri-news-drn3354754110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पैठाणी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो वांछितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें गैंगस्टर कोर्ट देहरादून में पेश किया जाएगा। दोनों अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल थे।
जनपद में पुलिस के गैंगस्टर अभियान के तहत थाना पैठाणी पुलिस ने वांछित अभियुक्त हेमंत सिंह व कामेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना थलीसैण में 14 जनवरी 2020 को हेमंत व कामेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले दोनों आरोपी वर्ष 2019 को अवैध गांजा तस्करी में लिप्त होने के चलते पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। थानाध्यक्ष पैठाणी रविंद्र सिंह ने बताया कि हेमंत सिंह व कामेंद्र सिंह पूर्व में अवैध गांजे की तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। मुखबिर की सूचना पर उन्हें पता चला कि उक्त दोनों वांछित किसी अवैध कार्य के लिए पौड़ी से पाबौ आ रहे हैं। मुखबिर की निशानदेही पर दोनों वांछितों को एजेंसी चौक से गिरफ्तार किया गया है। टीम में एसआई लोहित कुल, हरेंद्र सिंह, हरीश जमलोकी, मानवेंद्र सुमन आदि शामिल थे।