फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two Guldars seen in the residence premises of doctors, panic

चिकित्सकों के आवास परिसर में दिखे दो गुलदार, दहशत

Thu, 17 Feb 2022 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
Two Guldars seen in the residence premises of doctors, panic
जिला अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों के आवासीय परिसर में दो गुलदारों की धमक से दहशत का माहौल बना हुआ है। शहर के आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से लोग भयभीत हैं। हालांकि सूचना मिलने पर वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाने के साथ ही रात्रि गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते बुधवार की शाम को डॉक्टरों व कर्मचारियों के आवासीय परिसर में दो गुलदार दिखाई दिए, जिससे कुछ देर के लिए यहां अफरा- तफरी भरा माहौल हो गया। इससे कुछ दूरी पर ही चिकित्सालय के अलावा कई मेडिकल स्टोर व आवासीय इलाका भी है। इस क्षेत्र में शाम के समय लोग टहलने के लिए आते हैं। गुलदार दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग को दी गई, जिससे वन कर्मियों ने इलाके में रात्रि गश्त शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग की ओर से पिंजरा भी लगा दिया गया। गढ़वाल वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि गुलदार दिखाई देने की सूचना मिलने पर वहां वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed