{"_id":"61154f5d8ebc3e7b355dc405","slug":"truck-driver-misbehaved-with-woman-shrinagar-news-drn3873303157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने महिला से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने महिला से किया दुराचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपूर के निकट एक ट्रक चालक ने मानसिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ दुराचार किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को घेर कर चालक और उसके दो साथियों की जमकर पिटाई की। सूचना पर देवप्रयाग से पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में महिला के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
कसरेवा (शाहपुर) मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी ट्रक चालक राजीव (33) दो साथियों सतवीर सिंह (49) और बिनू (30) दोनों निवासी ग्राम सिहानी, गाजियाबाद के साथ दिल्ली से तारकोल के ड्रम लेकर चला था। बृहस्पतिवार सुबह भरपूर के समीप 25 वर्षीय महिला ने ट्रक चालक से लिफ्ट ली। ट्रक चालक ने कुछ आगे ट्रक रोक दिया।
आरोप है कि इसके बाद राजीव ने महिला के साथ दुराचार किया। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास से लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तीनों की जमकर पिटाई की। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में तहरीर दी है। इसके आधार पर ट्रक चालक राजीव और उसके साथियों सतवीर व बिनू के खिलाफ छेड़खानी और बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को भी सीज कर दिया गया है। पीड़िता और आरोपी का मेडिकल कराया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता कई बार घर से अकेले ही निकल जाती थी। बृहस्पतिवार को भी वह बिना बताए चली गई थी।