फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tree fell in Garhwal University's parking, power supply disrupted

गढ़वाल विवि की पार्किंग में गिरा पेड़, विद्युत आपूर्ति बाधित

Sat, 12 Jun 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Tree fell in Garhwal University's parking, power supply disrupted
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में स्थित पार्किंग में एक पेड़ शनिवार सुबह धराशायी हो गया। पेड़ के गिरने की वजह से बिजल का तार टूट गया। इसके कारण प्रशासनिक भवन और कुलपति सचिवालय की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विवि के विद्युत अनुभाग ने अपराह्न 1 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। विद्युत आपूर्ति ठप होने से विवि के डाटा प्रोसेसिंग सेंटर और परीक्षा गोपनीय अनुभाग का कार्य भी प्रभावित हो गया। वहां अपराह्न सवा एक बजे स्थिति सामान्य हुई। विवि के सहायक अभियंता (विद्युत) नरेश चंद्र खंडूड़ी ने बताया कि पेड़ गिरने पर सुरक्षा को देखते हुए बिड़ला परिसर की आपूर्ति भी काट दी गई। पेड़ की करीब 10 टहनियों को काटकर हटा दिया गया है। एक बजे तक लाइन की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed