फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Travel will be easy on two motor routes of Khirsu

Pauri News: खिर्सू के दो मोटर मार्गों पर सफर होगा आसान

Mon, 12 Feb 2024 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
Travel will be easy on two motor routes of Khirsu
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू के दो मोटर मार्गों के डामरीकरण से ग्रामीणों की राह आसान होने वाली है। इसके लिए लोनिवि ने शासन को 375.44 लाख की डीपीआर भेजी है। उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड खिर्सू के कठूली से डंगू तोली मोटर मार्ग के डामरीकरण की मुख्यमंत्री की वर्ष 2022 में की गई घोषणा परवान चढ़ने वाली है। लोनिवि ने करीब पौने दो किलोमीटर मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 109.49 की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी है, जबकि राज्य योजना के तहत पौने तीन किलोमीटर बरसूड़ी संपर्क मार्ग के डामरीकरण के लिए 166.95 लाख की डीपीआर गठित कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

लोनिवि श्रीनगर के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि दोनों डीपीआर शासनस्तर पर है। बजट स्वीकृत होने पर निविदा जारी कर निर्माण संबंधी कार्रवाई शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed