{"_id":"6730ea6e556611fc010f418b","slug":"traders-assured-cooperation-to-the-administration-pauri-news-c-5-1-gkp1010-544363-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: व्यापारियों ने दिया प्रशासन को सहयोग का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: व्यापारियों ने दिया प्रशासन को सहयोग का भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बीते बुधवार को पैठाणी में हुए बवाल के बाद रविवार को एसडीएम पौड़ी दीपकरामचंद्र सेठ ने पैठाणी पहुंचकर बाजार का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापार संघ से बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। व्यापारियों ने प्रशासन को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। व्यापार संघ ने भी सभी व्यापारियों से जिला प्रशासन को सहयोग करने का आह्वान किया। इससे पूर्व बीते शनिवार को पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द्ध बनाए रखने के साथ ही सुरक्षा की भावनाओं को प्रबल करने को लेकर फ्लैग मार्च किया था।रविवार को पौड़ी के एसडीएम ने पैठाणी पहुंचकर पुलिस के साथ बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि बीते दिनों पैठाणी में घटना के बाद के दूसरे ही दिन से बाजार खुल गया था। क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर पुलिस ने हरसंभव प्रयास किए। अब बाजार में पूरी तरह से शांति है।
उन्होंने सभी व्यापारियों से जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। वहीं, व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वह प्रशासन के साथ है। इस मौके पर नायब तहसीलदार पूरण प्रकाश सिंह, पैठाणी थानाध्यक्ष सुनील रावत, व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र रौथाण, सचिव हर्षबर्धन, कार्यकारी उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष खुशपाल सिंह, सदस्य जसपाल सिंह कंडारी आदि शामिल रहे।