{"_id":"620d215d07014a4edb218bea","slug":"to-help-the-injured-the-primary-teachers-association-gave-financial-help-pauri-news-drn4042536128","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी आर्थिक मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी ने घायल निर्वाचन कार्मिकों की आर्थिक मदद के लिए पहल शुरू की है, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के शिक्षक व कर्मचारी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
बीते बुधवार को विधानसभा सीट श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों में निर्वाचन ड्यूटी निभा कर लौटे रहे चार कार्मिकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पीठासीन अधिकारी रणवीर सिंह की मौत हो गई थी जबकि दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए थे। दो गंभीर घायल कार्मिकों नरेंद्र सिंह गुसांई व सुरेंद्र सिंह का उपचार हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट देहरादून और एक कार्मिक जय सिंह का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी ने तीनों घायलों के उपचार में मदद के लिए पहल शुरू की है, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी योगदान दे रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने बताया कि घायलों के उपचार में आर्थिक रूप से मदद जुटाने के लिए संघ ने पहल की है। उन्होंने स्वयं 10 हजार का सहयोग किया है। जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डा. आनंद भारद्वाज ने घायलों की मदद के लिए 11 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है। संवाद