फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Portal reopened for admissions

Pauri News: प्रवेश के लिए पोर्टल फिर खुला

Mon, 31 Aug 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 31 Aug 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Portal reopened for admissions
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश एवं शुल्क पोर्टल पुनः खोल दिया है। पोर्टल 31 अगस्त से सात सितंबर रात 10 बजे तक खुला रहेगा। यह सुविधा निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट आवश्यकता पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर यूजरनेम एवं पासवर्ड से लॉगिन कर शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं ईयर-बैक विद्यार्थियों को शुल्क जमा करना होगा। पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद रोल नंबर के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। विद्यार्थियों को सात सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन सहित प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed