फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Three teachers selected for All India Civil Services Football

तीन शिक्षकों का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल के लिए चयन

Wed, 09 Mar 2022 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three teachers selected for All India Civil Services Football
पौड़ी जिले के शिक्षक अजय जैन, महिपाल सिंह व सुरेंद्र सिंह रावत। - फोटो : PAURI
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जनपद पौड़ी के तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। चयनित शिक्षक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने चयनित तीनों शिक्षकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय फुटबाल ट्रायल में जनपद पौड़ी के ब्लाक पाबौ स्थित जीआईसी सीकू के शिक्षक सुरेंद्र सिंह रावत, यमकेश्वर ब्लाक के जीआईसी लक्ष्मणझूला के शिक्षक महिपाल सिंह और जीआईसी मांसौं एकेश्वर के शिक्षक अजय जैन का चयन राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। टीम में शामिल शिक्षक सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता 10 मार्च से 17 मार्च के बीच छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली मार्डन टाउन में होगी। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत ने भी शिक्षकों के चयन पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed