फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There will be only one main hostel superintendent in Garhwal University

गढ़वाल विवि में होगा एक ही मुख्य छात्रावास अधीक्षक

Tue, 05 Oct 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
There will be only one main hostel superintendent in Garhwal University
छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग मुख्य छात्रावास अधीक्षक नियुक्ति मामले में सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि को रोल बैक करना पड़ा है। पूर्व की भांति एक ही मुख्य छात्रावास अधीक्षक नियुक्त किया गया है। महिला छात्रावासों की देखरेख के लिए उप छात्रावास अधीक्षिका की भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के भूगोल विभाग के प्रो. मोहन पंवार पूर्व में मुख्य छात्रावास अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। श्री देवसुमन विवि टिहरी में कुलसचिव पद पर प्रतिनियुक्ति में जाने पर गढ़वाल विवि ने उन्हें 30 सितंबर को कार्यमुक्त कर दिया। इसके बाद 1 अक्तूबर को आदेश जारी कर भूगोल विभाग के प्रो. भानु प्रसाद नैथानी को मुख्य छात्रावास अधीक्षक (पुरुष छात्रावास) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग की डॉ. पूजा सकलानी को मुख्य छात्रावास अधीक्षिका (महिला छात्रावास) की जिम्मेदारी दी गई। महिला व पुरुष छात्रावासों के लिए अलग-अलग मुख्य छात्रावास अधीक्षक की नियुक्ति के निर्णय से सोशल मीडिया में सवाल उठने लगे थे। यूजर्स का कहना था कि इस प्रकार तो भविष्य में विवि में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्ति करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

5 अक्तूबर को विवि आदेश जारी करते हुए विवि ने 1 अक्तूबर के आदेश में संशोधन कर दिया। विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रो. नैथानी मुख्य छात्रावास अधीक्षक होंगे। योग विभाग की डॉ. अनुजा रावत उप छात्रावास अधीक्षिका की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रावत मुख्य छात्रावास अधीक्षक को महिला छात्रावासों की रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed